जेएमएम कार्यकर्ता की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
जेएमएम कार्यकर्ता की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मर्डर केस दर्ज कराने की मांग कर रहे थे परिजन

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा गांव के रहने वाले जेएमएम कार्यकर्ता विश्वजीत धीवर ( 35) उर्फ बिट्टू की मौत के मामले में गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सुखजोड़ा बस पड़ाव के पास सड़क जाम कर दिया. दो घंटे बाद सड़क जाम हटा. वाहनों की कतार लग गयी थी. आक्रोशित लोगों का कहना था मृतक विश्वजीत धीवर के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इलाज के दौरान मौत हो गयी है. लिहाजा जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाये. दोषियों पर कार्रवाई की जाये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पहुंचे. ग्रामीणों को समझा कर सड़क जाम हटवाने का कोशिश की पर ग्रामीण नहीं माने. सीओ के प्रतिनिधि अंचल निरीक्षक पहुंच कर प्रावधान के तहत सरकारी स्तर से मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया. शाम के करीब 6:00 बजे अपराह्न सड़क जाम हटा. उधर शव घर पहुंचने के बाद सांसद नलिन सोरेन भी मृतक के घर पहुंचे व शोक संतप्त परिजनों को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त, प्रखंड अध्यक्ष बाबूजान हेंब्रम, टिंकू लाहा विनोद राणा, अमल मंडल, जीवन मंडल, रंजीत सोरेन आदि मौजूद थे. गुरुवार को सिउड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. कोट सुखजोड़ा में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाय. तहकीकात की जा रही है. सुराग मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी. बलराम कुमार सिंह, थाना प्रभारी सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है. शांदा नुसरत, अंचलाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola