अनटाइड फंड का उपयोग विद्यालय के विकास में करें : डीडीसी

Updated at : 18 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
अनटाइड फंड का उपयोग विद्यालय के विकास में करें : डीडीसी

झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के द्वारा इंडोर स्टेडियम दुमका में जिलास्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने की, जबकि मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा उपस्थित थे.

विज्ञापन

जिलास्तरीय मुखिया सम्मेलन में स्कूलों के विकास पर दिया जोर प्रतिनिधि, दुमका नगर झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के द्वारा इंडोर स्टेडियम दुमका में जिलास्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने की, जबकि मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा उपस्थित थे. जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के विषय वस्तु से अतिथियों को अवगत कराया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने कहा कि मुखिया गांव की सरकार हैं, उनका दायित्व है कि वे विद्यालय विकास में ध्यान दें, शिक्षक सही समय पर विद्यालय आयें तथा बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान दें. बच्चों के भविष्य से पंचायत का भविष्य जुड़ा है. हमारा दायित्व हैं कि यह भविष्य खराब न होने पाये. उन्होंनेकहा कि सरकार द्वारा बच्चों को जो लाभ दिया जा रहा है. वह सही-सही सभी बच्चों तक पहुंचे यह अवश्य जांच कर लें. कहा कि आप समय निकाल कर कम से कम सप्ताह में एक दिन अवश्य विद्यालय का दौरा करें. ध्यान दें कि विद्यालय के विकास में क्या-क्या किया जा सकता है. उपविकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यदि कोई मुखिया चाह लें तो उनके पंचायत का विद्यालय आदर्श विद्यालय बन सकता हैं. उन्होंने सभी मुखिया को अनटाइड फंड की राशि में से विद्यालय में चापानल व शौचालय मरम्मत का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय में चापाकल खराब न हो, आप इसका ध्यान रखें. उन्होंने गोलपुर पंचायत, दुमका की मुखिया जय चिंता सोरेन का उदाहरण दिया. कहा कि पंचायत के फंड से उनके पंचायत के विद्यालय में बाउंड्री, चापाकल, ओपन जिम आदि की व्यवस्था की है, उनका कार्य सराहनीय है. सभी मुखिया को इसका अनुसरण करना चाहिए. उन्होंने सभी मुखिया से अभियान चला कर चापाकल मरम्मत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना पर कार्य करने के लिए कहा. मंच संचालन का कार्य अशोक सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक बीपीओ श्याम सुंदर मोदक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola