शाखा प्रबंधक से मारपीट के आरोपी के घर से मिले चोरी के दो ट्रैक्टर

Updated:
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक से मारपीट के आरोपी के घर से मिले चोरी के दो ट्रैक्टर

पुलिस ने जब आरोपी के घर दबिश दी, तो वहां से दो संदिग्ध ट्रैक्टर मिले. जांच में सामने आया कि ये ट्रैक्टर चोरी के थे. पुलिस ने चोरी की दो ट्रैक्टर की बरामदगी की पुष्टि की है.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट से हुई थी चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, बासुकिनाथ पिछले दिनों जरमुंडी थाना अंतर्गत चोरखेदा गांव में यूको बैंक के शाखा प्रबंधक से हुई मारपीट के मामले में फरार आरोपी ललन मंडल की गिरफ्तारी को लेकर उसके घर में छापेमारी की गयी. पुलिस ने जब आरोपी के घर दबिश दी, तो वहां से दो संदिग्ध ट्रैक्टर मिले. जांच में सामने आया कि ये ट्रैक्टर चोरी के थे. पुलिस ने चोरी की दो ट्रैक्टर की बरामदगी की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल की अगुआई में यूको बैंक के प्रबंधक के साथ मारपीट की घटना के आरोपी ललन मंडल की तलाशी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में फरार चल रहे अभियुक्त के घर से चोरी का दो ट्रैक्टर बरामद किया गया. बरामद ट्रैक्टर के संबंध में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों ट्रैक्टर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है, चोरी का बरामद ट्रैक्टर को लेकर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola