अलग-अलग हादसों में दो बालक घायल, एक रेफर

जिले में अलग-अलग हादसों में दो बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुड़भंगा गांव में ट्रैक्टर की चपेट आया तीन वर्षीय बालक खेलने के दौरान छत से गिरकर बालक जख्मी प्रततिनिधि, दुमका नगर जिला में अलग-अलग हादसों में दो बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इसराफुल अंसारी (3) की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. दूसरे बालक का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है. पहले हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुड़भंगा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से इमाम अंसारी का पुत्र इसराफुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने बताया कि वह घर से कही जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. दूसरे हादसे में काठीकुंड थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में छत से गिरकर पांच वर्षीय अकरम अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल अकरम अंसारी लखनपुर निवासी अजीज अंसारी का पुत्र है. परिजनों ने बताया कि वह छत पर खेल रहा था. खेलते खेलते संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




