ePaper

यात्री बस व कार की टक्कर में तीन कांवरिये गंभीर रूप से घायल

Updated at : 12 Aug 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
यात्री बस व कार की टक्कर में तीन कांवरिये गंभीर रूप से घायल

यात्री बस कृष्णा रजत और एक कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को यात्री बस कृष्णा रजत और एक कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के शुभंकर सरकार, बच्चू सरकार और गौरांग ठाकुर के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री बस (JH 04AB 4223) रामपुरहाट से दुमका की ओर जा रही थी, जबकि कार (WB 06Q 8426) तारापीठ की ओर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गयी. कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे. घटना के बाद बस चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया और शिकारीपाड़ा बाजार के पास बस खड़ी कर चालक व खलासी फरार हो गए. मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola