दुमका में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Updated at : 28 Apr 2024 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

दुमका जिले में रविवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में दुमका नगर से सटे रिंग रोड पर आंदीपुर के पास वाहन से कुचल कर दो लोगों की जान चली गयी. दूसरी घटना मसलिया में हुई. ट्रेलर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. अधेड़ की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक रोड को जाम कर दिया.

विज्ञापन

मसलिया/दुमका नगर.

दुमका जिले में रविवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में दुमका नगर से सटे रिंग रोड पर आंदीपुर के पास वाहन से कुचल कर दो लोगों की जान चली गयी. दूसरी घटना मसलिया में हुई. ट्रेलर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गयी. अधेड़ की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक रोड को जाम कर दिया. मरने वालों में दुमका शहर के न्यू बांधपाड़ा मोहल्ला निवासी अखिलेश कुमार साह (45), पुलिस लाइन मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार दास (35) और मसलिया के गोलपुर गांव निवासी आनंद भंडारी (55) हैं. दोनों हादसों के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गये.

मसलिया में अधेड़ की मौत पर गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम :

मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया स्टेडियम मैदान के पास ट्रेलर के धक्के से अधेड़ की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना साहिबगंज-गोबिंदपुर मुख्य पथ के लहरजोरिया मैदान के पास सुबह करीब पौने नौ बजे हुई. गोलपुर गांव निवासी 55 वर्षीय आनंद भंडारी दुमका वाली बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें धक्का मार दिया. आनंद भंडारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया. ट्रेलर को पकड़ने व मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांगों पर डेढ़ घंटे तक लोग तेज धूप में सड़क पर डटे रहे. सूचना पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया.

नवासर गांव में एक होटल के पास खड़ा मिला ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त :

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नंबर के आधार पर गाड़ी की खोजबीन शुरू की गयी. पुलिस को नवासर गांव में एक होटल के पास ट्रेलर खड़ा मिला. पुलिस ने ट्रेलर (एनएल 01एजी 2532) को जब्त कर लिया. मसलिया के सीओ रंजन यादव एवं बीडीओ मो अजफर हसनैन भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग सड़क से हटे.

परिजनों का आरोप- चालक की लापरवाही से हुई आनंद की मौत :

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया. परिजनों की मानें, तो चालक की लापरवाही से आनंद की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि आनंद सुबह से तैयार होकर भांजी की शादी में लकड़ापहाड़ी जाने के लिए घर से पैदल निकला था. मुख्य पथ पर बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरा दुमका की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

सीओ बोले- एक लाख रुपये मुआवजा का है प्रावधान :

अंचल अधिकारी रंजन यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मौत पर आपदा के तहत एक लाख रुपये मुआवजा का प्रावधान है. मृतक के आश्रित को यह रकम दी जायेगी. बीडीओ मो अजफर हसनैन ने मृतक की पत्नी को विधवा सम्मान पेंशन एवं आवास देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola