ePaper

स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में हो रही आनाकानी

Updated at : 04 Jan 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में हो रही आनाकानी

जयताड़ा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण को लेकर आनाकानी का मामला सामने आया है

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रखंड की बिलकांदी पंचायत अंतर्गत जयताड़ा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण को लेकर आनाकानी का मामला सामने आया है. जिला परिषद द्वारा जयताड़ा समेत विभिन्न पंचायतों में उपकेंद्र भवन निर्माण की निविदा जारी कर कार्य भी आवंटित किया जा चुका है. जयताड़ा में पहले से मौजूद स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जर्जर स्थिति में है, जिसके लिए नये भवन की स्वीकृति मिली है. आरोप है कि संवेदक द्वारा बिलकांदी पंचायत के जयताड़ा की बजाय हरिपुर पंचायत के जयताड़ा में नींव खुदाई की गयी, जिस पर शिकायत के बाद कार्य रोक दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने बताया कि स्वीकृत स्थल पर ही नया भवन बनाया जाना है. ग्रामीणों ने जल्द निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola