हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 23 Jan 2026 9:15 PM
थाना क्षेत्र के डुमरिया में हुए सड़क हादसे में घायल शिवराम की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना सिद्पहाड़ी-मसानजोर में हुई थी.
मसलिया. थाना क्षेत्र के डुमरिया में हुए सड़क हादसे में घायल शिवराम की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना सिद्पहाड़ी-मसानजोर में हुई थी. बताया जा रहा है कि राजपाड़ा से कठलिया की ओर बाइक में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान जुगाड़ गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गयी. बाइक सवार शिवराम हेंब्रम (30), कुबराज हेंब्रम (60) गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दोनों पिता पुत्र थे. घटना स्थल से निजी व्यवस्था से सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान शिवराम हेंब्रम (30) की मौत हो गयी. कुबराज का इलाज चल रहा है. मृतक शिवराम अपने पीछे पत्नी व बेटा को छोड़ गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










