दीये से खपरैल घर जलकर स्वाहा, दो लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन
दीये से खपरैल घर जलकर स्वाहा, दो लाख की क्षति

मसलिया प्रखंड क्षेत्र पिंडारी गांव की घटना

विज्ञापन

दलाही. मसलिया प्रखंड क्षेत्र पिंडारी गांव के खपरैल घर देर शाम जलकर स्वाहा हो गया. जानकारी के अनुसार घर विश्वनाथ दे का था. आग लगने का कारण दीया जलते छोड़ घर से निकलना बताया जा रहा है. शाम के समय घर में दीया जलाकर महिला घर से निकली थी और दूसरे घर चली गयी थी. अचानक घर पर आग की लपटें दिखाई दी. आनन-फानन में पूरे पिंडारी के गांव के लोग पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगा. अंततः खपरैल घर पूर्णतया जलकर खाक हो गया. विश्वनाथ दे के अनुसार लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola