Lead : बासुकिनाथ मंदिर सज कर तैयार, आज निकलेगी बारात

Updated at : 25 Feb 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Lead : बासुकिनाथ मंदिर सज कर तैयार, आज निकलेगी बारात

मंदिर प्रांगण स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. यजमान बने एसडीओ कौशल कुमार, मंदिर विदकरी शौखी कुंवर एवं उनके परिवार के सदस्यों ने परंपरागत तरीके से वैवाहिक रस्म शुरू किया.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि. बाबा को लगाया गया उबटन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक रस्म शुरूप्रतिनिधि, बासुकिनाथ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ का मंदिर सज कर तैयार हो गया है. मंदिर प्रांगण स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. यजमान बने एसडीओ कौशल कुमार, मंदिर विदकरी शौखी कुंवर एवं उनके परिवार के सदस्यों ने परंपरागत तरीके से वैवाहिक रस्म शुरू किया. बुधवार को विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की शादी होगी. बाबा फौजदारीनाथ व मैया पार्वती को विदकरी शौखी कुंवर के पुत्र फुलेश्वर कुंवर द्वारा मंगलवार को उबटन लगाया गया. उनके परिजनों की महिलाओं के द्वारा लावा-कांसा भूंजकर उसे पीसकर हल्दी, मेथी, कांसा, सरसों मिलाकर उबटन बनाया गया. बाबा फौजदारीनाथ व माता पार्वती सहित दस महाविद्या देवी को लगाया गया. ज्ञात हो कि पूरे वर्ष भर में भोलेनाथ को एक बार ही सरसों तेल लगाया जाता है, अन्य दिनों में भोलेनाथ पर सरसों तेल चढ़ाना निषिद्ध है. मंदिर में ढोल ढाक के बीच शौखी कुंवर व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में बाबा का लावा कांसा भूंजने का रस्म पूरा किया गया. पिसे हुए लावे कांसे को सुगंधित तेल, सरसों तेल व हल्दी में मिलाकर उबटन बनाकर बाबा फौजदारीनाथ को मंदिर गर्भगृह में विधि-विधान के साथ लगाया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह का रस्म शुरू हुआ. मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा इस अवसर पर विवाह मंगल गीत गाये गये. माता के प्रसाद स्वरूप महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर पहनाया. माता पार्वती को विधि-विधान के साथ सोना, चांदी, काजल, वस्त्र, अलता, दुर्बा आदि चढ़ाया गया. गुंबद पर से उतारे गये पंचशूल, त्रिशूल व कलश को साफ-सुथरा कर महाशिवरात्रि के दिन विदकरी परिवार के सदस्यों द्वारा चढ़ाया जायेगा. बाबा के गुंबद से उतारे गये कलश व त्रिशूल को मंदिर कर्मी द्वारा अबीर, नींबू व गुड़ मिलाकर उसे साफ किया गया.

श्रद्धालुओं के बीच बांटे गये सदावरत

मंदिर प्रबंधन व श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण में गुरुवार की देर संध्या धरणार्थियों, साधु संतो एवं गरीब जरूरतमंदों के बीच एसडीओ कौशल किशोर, सीओ संजय कुमार, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत के द्वारा सदावरत का वितरण किया गया. इसमें चावल, दाल, आलू आदि सामान का वितरण किया गया. मंदिर प्रांगण में सदावरत लेने वालों की काफी भीड़ लगी रही. बासुकिनाथ क्षेत्र शिवरात्रि को लेकर शिव के गीतों से क्षेत्र गूंज रहा है. जरमुंडी बाजार स्थित दानीनाथ मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिवालयों में लाउडस्पीकर लगाकर भगवन शिव के गीत बजाये जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola