सात माह से लापता शख्स का मिला कंकाल, कपड़े व आधार हुई पहचान

Updated at : 02 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
सात माह से लापता शख्स का मिला कंकाल, कपड़े व आधार हुई पहचान

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव की घटना, खोपड़ी को फुटबॉल की तरह खेलकर बच्चों ने बालू में डंडे के सहारे टांग दिया था

विज्ञापन

गोपीकांदर (दुमका). गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव में मानव कंकाल मिलने के बाद उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. कंकाल काफी पुराना व बिखरा पड़ा था. कंकाल के पास से आधार कार्ड और कपड़े मिले हैं. आधार कार्ड के मुताबिक, कंकाल मरांग सोरेन का है. ग्रामीणों ने भी मिले कपड़े से मरांग का कंकाल होने का दावा किया है. सूचना गोपीकांदर पुलिस को दी गयी. कुश्चिरा गांव के मरांग सोरेन पिछले सात माह से लापता था. मरांग का पुत्र संजय सोरेन ने दावा करते हुए बताया कि कंकाल के पास से जर्सी पेंट और टीशर्ट बरामद किया गया है. पैंट टी-शर्ट मेरे पिता का है. अंदर से ही आधार कार्ड मिला है. इसलिए कंकाल मेरे पिता का ही है.

फाइनेंस कर्मियों से मारपीट के साथ गायब को गये थे मरांग

पुत्र संजय ने बताया कि दुर्गापूजा से पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट हुई थी. उन्होंने बताया कि पैसे नहीं दे सकने के कारण कर्मचारियों ने घर में आकर पिता को मारा था. दूसरे दिन शनिवार को पिता मुर्गा बेचने के लिए अमड़ापाड़ा हटिया गये थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. इसके बाद से लगातार काफी खोजबीन की. संजय सोरेन के मुताबिक, खोपड़ी नदी में था. कुछ बच्चे इसे फुटबॉल की तरह खेल कर बालू में डंडे के सहारे टांग दिया था. एक बच्चे ने बताया कि खोपड़ी नदी में है. इसके बाद संजय बच्चों को लेकर वह नदी पहुंचा. खोपड़ी को लेकर वह नदी के ऊपर झाड़ियों के पास बिखरे शरीर के हड्डियों के पास पहुंचा. हड्डियों के पास टी-शर्ट और पैंट को देखकर पहचान की. पैंट की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड मिला.

उठ रहे कई सवाल

जिस जगह हड्डियां मिली हैं. उससे कई सवालों को भी जन्म देती है. आपको बता दें कि मरांग पीछे वर्ष बरसात के समय से ही गायब था. इस दौरान नदी किनारे काफी झाड़ियां उग जाती हैं. लोगों का आना-जाना कम हो जाता है. सवाल यह भी है कि उस जगह से 200 गज की दूरी में कई परिवार निवास करते हैं, दूसरी और दोनों तरफ से नदी जाने का रास्ता भी है. लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन किसी को दुर्गंध तक नहीं आयी.फोटो—

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola