आद्रा नक्षत्र में पुजारी ने की फौजदारीनाथ की विशेष पूजा

Updated:
विज्ञापन
आद्रा नक्षत्र में पुजारी ने की फौजदारीनाथ की विशेष पूजा

पुजारी डब्लु झा ने पका कटहल, आम, दूध, लावा, पान, सुपारी आदि का भोग लगाया. आद्रा नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के दौरान भगवान शिव व भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रविवार को वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आद्रा नक्षत्र में मंदिर गर्भगृह में बाबा फौजदारीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी डब्लु झा ने पका कटहल, आम, दूध, लावा, पान, सुपारी आदि का भोग लगाया. आद्रा नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के दौरान भगवान शिव व भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. भगवान को खीर व आम का भोग लगाकर खाने की परंपरा रही है. परंपरागत तरीके से माता पार्वती, माता काली सहित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की गयी. माता पार्वती, माता काली, काल भैरव देवता की विशेष पूजा की गयी. परंपरा के अनुसार मंदिर प्रांगण में बलि पूजा के दौरान बाबा एवं पार्वती मंदिर का पट बंद कर दिया गया. वहीं बाबा बासुकिनाथ मंदिर परिसर में बलि प्रदान होने के साथ ही 15 दिनों से किसी भी देवी-देवताओं के समक्ष बलि चढ़ाने पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया. ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे थे. पुजारी के अनुसार किसान अच्छी खेती के लिए भगवान को प्रसाद चढ़ा कर मन्नत मांगने की यह प्राचीन परंपरा है. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि यह पूजा ग्रहों के प्रभाव को शांत करके पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में सद्भाव और समृद्धि लाती है. मौके पर प्रेमशंकर झा, मनोज झा, कपिलदेव पंडा सहित प्रबंधन के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola