25 से 31 तक दुमका के यज्ञ मैदान में गूंजेगा शिव नाम

बाबा बैद्यनाथ धाम–बासुकीनाथ के सान्निध्य में दुमका की पावन धरती एक बार फिर शिवमय होने जा रहा है.
सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन व शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन संवाददाता, दुमका बाबा बैद्यनाथ धाम–बासुकीनाथ के सान्निध्य में दुमका की पावन धरती एक बार फिर शिवमय होने जा रहा है. दुमका के यज्ञ मैदान में 25 से 31 जनवरी तक साप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन, अभिषेक सह शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रद्धालु शिवपुराण कथा का रसपान कर सकेंगे. शिवपुराण कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्ध कथाव्यास गोपाल कृष्ण करेंगे, जबकि वृंदावन के राधेश्याम जी शास्त्री का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा. शुभारंभ 25 जनवरी की सुबह 8 बजे छोटी ठाकुरबाड़ी से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मैदान पहुंचेगी. शोभायात्रा में विशेष आकर्षण 151 युगल जोड़ों द्वारा बाबा बासुकीनाथ व द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ नगर भ्रमण किया जायेगा. द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन, अभिषेक और भव्य शृंगार किया जायेगा. सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को संकल्प पूजन, शिव महिमा, शिव प्रकट्य महोत्सव, शिव विवाह, गणपति जन्म महोत्सव, हनुमान जन्म महोत्सव, शिव लीला तथा द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा जैसे पावन प्रसंगों का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा. संपूर्ण आयोजन का संचालन राधाकुंड छोटी ठाकुरबाड़ी जिला स्कूल रोड से किया जायेगा. इस भव्य धार्मिक आयोजन का संयोजन श्रीकृष्ण सखा मंडल, दुमका द्वारा किया जा रहा है. आयोजकों ने दुमका सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है. आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच व श्री राधा सखी मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




