ePaper

मनरेगा लोकपाल ने योजनास्थल का किया निरीक्षण

Updated at : 09 Dec 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा लोकपाल ने योजनास्थल का किया निरीक्षण

बीपीओ पंकज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता रविंद्र कुमार मंडल और ग्राम रोजगार सेवक विकास झा मौजूद थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने मंगलवार को प्रखंड की भातुड़िया बी पंचायत में संचालित मनरेगा योजनाओं और संबंधित अभिलेखों का व्यापक निरीक्षण किया. उनके साथ बीपीओ पंकज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता रविंद्र कुमार मंडल और ग्राम रोजगार सेवक विकास झा मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान लोकपाल ने पंचायत सचिवालय में मनरेगा के अनिवार्य सात रजिस्टरों, योजनाओं से जुड़े अभिलेखों और मापी पुस्तिकाओं की जांच की. सभी पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया. इसके बाद टीम ने बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना और निर्माणाधीन सिंचाई कूपों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने लाभार्थियों को बागवानी में इंटरक्रॉपिंग करने और पौधों के बीच ऊगी खरपतवार हटाने की सलाह दी. श्रमिकों के लिए शेड, महिला मजदूरों के बच्चों के लिए क्रेच, पेयजल की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola