रानीश्वर में युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated:
विज्ञापन
रानीश्वर में युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

बागदाड़ गांव की घटना, यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस.

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर थाना क्षेत्र के बागदाड़ गांव में 18 वर्षीय युवती ने घर के अंदर ताड़ के लकड़ी से फंदा लगा कर जान दे दी है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को युवती के परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुनीता हेंब्रम है. वह इसी थाना क्षेत्र के सिरसापाड़ा गांव की रहनेवाली थी. जानकारी के अनुसार चैत मेले के समय बागादाड़ गांव के सोमलाल किस्कू से उनकी भेंट हुई थी . दोनों में दोस्ती होने पर मेले से ही सोमलाल किस्कू सुनीता से शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ बागादाड़ ले गया. उसी समय से सुनीता सोमलाल के घर साथ रहती थी. गुरुवार को सोमलाल कहीं बारात गया था. दोपहर बाद लौट कर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. दरवाजा खोलने पर देखा कि सुनीता घर के अंदर लकड़ी से फंदे पर लटकी है. सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि शव युवती के परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola