पीएमजेजेबीवाय के आश्रित को मिला दो लाख का चेक

शाखा प्रबंधक सुमित कुमार पंडित ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुक मृतक के बड़े भाई आश्रित हामेश्वर हेंब्रम को दो लाख रुपये का चेक दिया.
प्रतिनिधि, जामा इंडियन बैंक लक्ष्मीपुर शाखा में मंगलवार को शाखा प्रबंधक सुमित कुमार पंडित ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुक मृतक के बड़े भाई आश्रित हामेश्वर हेंब्रम को दो लाख रुपये का चेक दिया. बीमाधारक मृतक मंगल हेंब्रम का दिसंबर में बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. प्रखंड अंतर्गत मोहलबना पंचायत के घोड़ीबाद गांव का रहनेवाला था. शाखा प्रबंधक ने बताया कि 18 फरवरी को मंगल हेंब्रम ने शाखा में आकर 436 रुपये भुगतान कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था. मौत दिसंबर में हो गयी थी. परिजनों ने मुआवजा राशि के लिए बैंक से संपर्क किया. अग्रज भाई को दो लाख रुपये का चेक सौंपा. मौके पर आशालता सोरेन, मृदुल एक्का, अरुण कुमार साह, किशोर कुमार मंडल, प्रेम बिस्की मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




