झाड़ी से मजदूर का शव मिला, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 8:18 PM

विज्ञापन

जामा थाना क्षेत्र की भुटोकोरिया पंचायत अंतर्गत काशीकोड़िया गांव के पास से झाड़ी से गुरुवार को जामा पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान काशीकोड़िया गांव के सुरेश साह के पुत्र 30 वर्षीय रघु साह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जामा. जामा थाना क्षेत्र की भुटोकोरिया पंचायत अंतर्गत काशीकोड़िया गांव के पास से झाड़ी से गुरुवार को जामा पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान काशीकोड़िया गांव के सुरेश साह के पुत्र 30 वर्षीय रघु साह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह अपने गांव के युवा साथी के साथ शराब पीने घर से निकला था. पर देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला. घर भी नहीं लौटकर आया. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क से हटकर घने झाड़ी में उसका शव पड़ा पाया, जिसकी जानकारी जामा थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया. देर शाम तक परिजनों ने जामा थाने में आवेदन नहीं दिया था. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola