ePaper

स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय शिविर हाइस्कूल कुमडाबाद में प्रारंभ

Updated at : 19 Sep 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय शिविर हाइस्कूल कुमडाबाद में प्रारंभ

दूसरे दिन शुक्रवार को शिविर प्रधान सह गाइड प्रशिक्षक कुमारी अलका, विभा कुमारी एवं अनुराग नंदन ने गाइडों को स्काउट गाइड के जनक, स्काउट गाइड के इतिहास, नियम प्रतिज्ञा, सिद्धान्त, उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी देते हुए स्काउटिंग के विविध कौशलों जैसे विभिन्न प्रकार के गांठ,पायोनियरिंग प्रॉजेक्ट, प्राथमिक चिकित्सा, कैम्फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन

पायोनियरिंग प्रॉजेक्ट, फर्स्ट एड व कैंपफायर का मिला प्रशिक्षण संवाददाता, दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी सह भारत स्काउट एवं गाइड के जिला आयुक्त भूतनाथ रजवार के निर्देश पर उच्च विद्यालय कुमडाबाद में तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ हो गया. दूसरे दिन शुक्रवार को शिविर प्रधान सह गाइड प्रशिक्षक कुमारी अलका, विभा कुमारी एवं अनुराग नंदन ने गाइडों को स्काउट गाइड के जनक, स्काउट गाइड के इतिहास, नियम प्रतिज्ञा, सिद्धान्त, उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी देते हुए स्काउटिंग के विविध कौशलों जैसे विभिन्न प्रकार के गांठ,पायोनियरिंग प्रॉजेक्ट, प्राथमिक चिकित्सा, कैम्फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का प्रशिक्षण दिया. जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार ने बताया कि गाइड शिविर में प्लस टू राजकीय बालिका उच्च विद्यालय दुमका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुमका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जरमुंडी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरैयाहाट, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय कड़हलविल एवं उच्च विद्यालय कुमडाबाद की गाइड्स भाग ले रही हैं. जिला सचिव विजय कुमार दुबे ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का प्लेटफार्म बच्चों को प्रशिक्षण के माध्यम से कठिन समय में भी जीवन जीने की कला सिखाते हुए आदर्श नागरिक बनने में सहयोग करता है. जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेंब्रम, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार,वरीय उपसभापति दिवाकर महतो, मुख्य जिला आयुक्त हरिश्चंद्र चौधरी, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिलीप कुमार झा, सेवानिवृत्त शिक्षक शंभूनाथ मिश्रा ने शिविर में भाग लेने वाली सभी गाइड्स को शुभकामनाएं दी. शिविर में उच्च विद्यालय कुमड़ाबाद के प्रधानाध्यापक रितेश मिश्रा, जिला सचिव विजय कुमार दुबे, जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार,सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप दत्ता,शिविर प्रधान कुमारी अलका, विभा कुमारी, सहायक स्काउट मास्टर अनुराग नन्दन,शिक्षक राजनारायण, सीनियर स्काउट गुलशन विश्वकर्मा,हरिमोहन, राजेश कुमार पाल, सीनियर गाइड कंचन मुर्मू, अनुप्रिया मरांडी ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola