असंतुलित बाइक से गिरकर दंपती सहित तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 7:22 PM
सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी भुवन कोल के पत्नी व बच्ची
मसलिया. थाना क्षेत्र के गोबरामोड़ बजरंगबली मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गये है. बताया जा रहा है कि बाइक पर खागा थाना क्षेत्र के आसना गांव के भुवन कोल व उनकी पत्नी और बेटी बाइक में सवार होकर दुमका की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान गोबरामोड़ बजरंगबली मंदिर के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी. जिससे उनके पत्नी और बेटी को गंभीर चोटें आई है, वहीं, बाइक चालक भुवन को हल्की से चोट लगी है. दुर्घटना की खबर सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पहुंचे. साथ ही ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाया गया. जख्मी हालत में भुवन कोल की पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी को एंबुलेंस में उठाकर इलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










