पांडवेश्वरनाथ में सुड़ी उत्थान कमेटी करेगी धर्मशाला का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
पांडवेश्वरनाथ में सुड़ी उत्थान कमेटी करेगी धर्मशाला का निर्माण

समाज के उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. पांडवेश्वरनाथ मंदिर में समाज के सामूहिक प्रयास से धर्मशाला का निर्माण को लेकर सहमति बनी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ सुंड़ी ग्राम उत्थान समिति की बैठक पांडवेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में शंकर मंडल के अध्यक्षता में हुई. इसमें समाज के उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. पांडवेश्वरनाथ मंदिर में समाज के सामूहिक प्रयास से धर्मशाला का निर्माण को लेकर सहमति बनी. कहा मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए यहां विश्राम करने की व्यवस्था नहीं है. यहां सालों भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है. समाज में उत्पन्न वैवाहिक समस्या पर भी चर्चा की गयी. कहा शिक्षा को लेकर समाज में जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है. बिना शिक्षा का बेहतर व सशक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है. सुंडी जाति के लोगों को समाज हित में एकजुट होना होगा. समाज को आगे बढ़ाने के लिए मातृ शक्ति को आगे आना होगा. बैठक में महासचिव नरेश चंद्र मंडल, महामंत्री मनोज मंडल, कोषाध्यक्ष बैकुंठ मंडल, प्रवक्ता चंद्रशेखर मंडल, कामदेव मंडल, राकेश मंडल, सुनील मंडल, सुदर्शन मंडल, मुकेश मंडल, नित्यानंद मंडल, सुबल मंडल, बबलू मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola