ePaper

आंगनबाड़ी केंद्रों की जमीन संबंधी रिपोर्ट दो दिनों में दें : सीओ

Updated at : 02 Sep 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों की जमीन संबंधी रिपोर्ट दो दिनों में दें : सीओ

शिकारीपाड़ा के अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व कर्मियों की बैठक सीओ कपिलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,दुमका नगर शिकारीपाड़ा के अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व कर्मियों की बैठक सीओ कपिलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें लगान वसूली, जमीनी प्रतिवेदन,आपदा से संबंधित मामले की चर्चा की गयी. इस दौरान बताया गया कि अब तक 31.38 प्रतिशत लगान वसूली की गयी. 17 आंगनबाड़ी केंद्र व 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें तीन आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन प्रतिवेदन लंबित है. सीओ ने राजस्व कर्मियों को दो दिनों के अंदर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रतिवेदन देने, आपदा से संबंधित 11 मामले को एक सप्ताह में निष्पादन करने, सितंबर तक 40 प्रतिशत लगान वसूली करने व जाति निवासी से संबंधित प्रमाण-पत्रों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी सीआइ स्नेहलता मुरमू, हराधन मुर्मू, राजेश कुमार राय, जॉन हांसदा आदि राजस्व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola