स्वस्थ जीवनशैली के लिए छात्रों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ जीवनशैली के लिए छात्रों को किया जागरूक

सरस्वती शिशु मंदिर सिटिकबोना में शारीरिक आचार्य की कार्यशाला

विज्ञापन

बासुकिनाथ. प्रिय अंजली सरस्वती शिशु मंदिर सिटिकबोना में शारीरिक आचार्य की कार्यशाला विद्या विकास समिति के द्वारा आयोजन किया गया. शुभारंभ अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, देवघर विभाग के प्रमुख सुरेश मंडल, प्रांत के घोष प्रमुख, क्षेत्र के शारीरिक प्रमुख राजेश प्रसाद, साहिबगंज विभाग के सह प्रमुख रमेश कुमार व प्रांत के शारीरिक प्रमुख व फतेहपुर के प्रधानाचार्य आनंद मिश्र ने किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर के 320वीं जयंती पर कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम कई सत्रों में हुआ. शारीरिक विभाग पर विशेष क्रियात्मक कार्य हुए. छात्रों के शारीरिक विकास और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें विभिन्न शारीरिक गतिविधियों, खेलों और व्यायामों को शामिल किया जाता है, जो छात्रों को स्वस्थ रहने और सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करते हैं. कार्यशाला में सिटिकबोना, दुमका, फतेहपुर, जामताड़ा, देवघर, खपरोड़ी, मार्गोमुंडा, तेंदूगोदा, पौड़ेयाहाट, खाग, झिलुवा, ललमटिया, देवडांड़, विद्यासागर, महेंद्रमुनी मधुपुर से आचार्य प्रधानाचार्य उपस्थित थे. कार्यशाला में वर्ष के शारीरिक पाठ्यक्रम को क्रियात्मक रूप में कराया गया. प्रथम सत्र में प्रमुख सचिव कुमार, विमलेश, संकुल प्रमुख दुमका अवनी विश्वास की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में 17 विद्यालय से 26 आचार्य, 4 प्रधानाचार्य, 4 पूर्णकालिक, 1 पूर्व पूर्णकालिक, 2 संकुल प्रमुख, 1 संकुल संयोजक सहित कुल 32 लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola