ePaper

खेल संघों की मांग के अनुरूप हुई खेल सामग्री की खरीद, वितरण जल्द

Updated at : 04 Jan 2026 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
खेल संघों की मांग के अनुरूप हुई खेल सामग्री की खरीद, वितरण जल्द

उपायुक्त ने कहा कि 14 जनवरी को तातलोई में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए समय से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं.

विज्ञापन

दुमका. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को खेल संघों के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि विभिन्न खेल संघों द्वारा मांग किए गए खेल सामग्री की खरीद कर ली गयी है. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी संघों के बीच खेल सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए. उपलब्ध खेल सामग्रियों में टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, योगा मैट, जिम बॉल, शतरंज, कैरम आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कुछ शेष खेल सामग्री, जैसे कुश्ती मैट अगली बार उपलब्ध करायी जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि दुमका में खेल का बेहतर माहौल है और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में दुमका का नाम अवश्य शामिल होगा.

तातलोई मेला को लेकर भी दिये गये निर्देश :

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी. उपायुक्त ने कहा कि 14 जनवरी को तातलोई में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए समय से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, स्टील रेलिंग का कार्य तथा ड्रेनेज का कार्य अविलंब पूर्ण किया जाए. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में चार दिनों के भीतर सभी कार्य पूर्ण होने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मसानजोर में बोट शेड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बोट शेड के समीप झंडा लगाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं, सेल्फी ब्रिज में गज़ीबो निर्माण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को बैठने की सुविधा मिलेगी, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन किसी भी प्रकार से बाधित न हो. इसके क्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर चल रहे सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola