वाटरशेड यात्रा में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले हुए पुरस्कृत

वाटरशेड यात्रा में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले हुए पुरस्कृत
संवाददाता, दुमका दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड में वाटरशेड यात्रा का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रतिनिधि डॉ अजीत कुमार महात्मा, भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के वित्तीय विशेषज्ञ विकास हास्नानी, वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी पुष्कर काले, झारखंड राज्य जल छाजन मिशन के राज्य तकनीकी विशेषज्ञ कौशलेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद यादव, विभिन्न जलछाजन समितियां के सचिव अध्यक्ष, पंचायतों के मुखिया, प्रभारी वनपाल बास्कीनाथ चतुर्वेदी, जल छाजन विकास दल के मोहम्मद एजाज अंसारी, संतोष कुमार मंडल एवं विपिन कापरी, सब बीट प्रभारी सबल मुर्मू आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद जल छाजन के लिए जल एवं मिट्टी के बचाव हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ. क्विज, श्रमदान कार्यक्रम, नए तालाब का लोकार्पण का कार्यक्रम, नए कार्यों का भूमि पूजन, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम हुए. जलछाजन के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले ग्रामीण कृषकों एवं सचिव, अध्यक्षों को पुरस्कृत भी किया गया. हजारीबाग से आयी नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा जल छाजन परियोजना से होने वाले लाभों एवं जल की कमी से होने वाले नुकसानों के बारे में नाटक के प्रदर्शन कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




