ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, भतीजा घायल

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, भतीजा घायल

पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर पालोजोरी थाना क्षेत्र के बरमसोली स्कूल के पास हादसा

विज्ञापन

दलाही. पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर पालोजोरी थाना क्षेत्र के बरमसोली स्कूल के पास पालाजोरी से जामताड़ा की ओर जा रहा लॉरी लगे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत के बिहाजोरी गांव के 50 वर्षीय सुशील सोरेन पिता ईश्वर सोरेन के रूप में हुई है. स्कूटी पर सवार सुशील सोरेन का भतीजा संजय सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी में चल रहा है. मृतक सुशील सोरेन अपने भतीजे के साथ बाइक (जेएच 15 एएफ 9888) से अपने गांव बिहाजोरी से अस्ताजोड़ा, घुरमुंदनी किसी मेहमान के घर आया था. शाम होने के बाद दोनों स्कूटी से लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा पालाेजोरी की ओर से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही सुशील सोरेन की मौत हो गयी. लोगों की माने तो बारिश होने के कारण लॉरी को सामने देख स्कूटी अनियंत्रित हो गयी. इस कारण हादसा हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद लॉरी चालक वाहन को मुख्य मार्ग पर ही खड़ी कर भागने में सफल हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पालोजोरी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे. घायल संजय सोरेन को लेकर इलाज के लिए सीएचसी पालोजोरी इलाज के लिए भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola