पटना में आयोजित मैराथन में दुमका के सतीश रहे चैंपियन
Updated at : 23 Feb 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन

पटना में आयोजित मैराथन में दुमका के सतीश रहे चैंपियन
विज्ञापन
संवाददाता, दुमका
झारखंड की उपराजधानी दुमका के एथलीट सतीश चौरसिया ने हाल ही में पटना मैराथन में पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इस उपलब्धि के लिए उन्हें पदक और पंद्रह हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. इससे पहले उन्होंने बोकारो में सेल द्वारा आयोजित मैराथन में भी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित झारखंड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भी उन्होंने दो अलग-अलग वर्गों में जीत दर्ज की थी. सतीश का सफर कठिनाइयों से भरा रहा है, लेकिन उनके संकल्प ने उन्हें हर बार आगे बढ़ाया. फरवरी 2024 में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में उन्होंने 5000, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में तीन कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाया. हालांकि, आर्थिक समस्याओं के कारण वे स्वीडन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके. बावजूद इसके, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी. पिछले तीन दशकों से सतीश राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीत चुके हैं. दुमका के श्रीरामपाड़ा मुहल्ले में फास्ट फूड बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने के बावजूद उनकी खेल के प्रति निष्ठा प्रेरणादायक है. उनकी कहानी संघर्ष, समर्पण और सफलता का उदाहरण है, जो सभी को यह सिखाती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर हौसला बुलंद हो, तो मंज़िल जरूर मिलती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




