ePaper

बगोदर में चालक की हत्या कर ट्रेलर को बिहार ले जा रहे थे अपराधी, सरैयाहाट पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 18 Nov 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
बगोदर में चालक की हत्या कर ट्रेलर को बिहार ले जा रहे थे अपराधी, सरैयाहाट पुलिस ने किया जब्त

सरिया लोड ट्रेलर को सरैयाहाट पुलिस ने लावारिस हालत में नेशनल हाइवे 133 स्थित भलुआमोड़ से बरामद किया है.

विज्ञापन

कार्रवाई. रानीगंज से सरिया लोड कर वाराणसी के लिए निकला था, लावारिस हाल में मिला

प्रतिनिधि, सरैयाहाट

गिरिडीह जिले के बगोदर में चालक की हत्या कर लूटा गया सरिया लोड ट्रेलर को सरैयाहाट पुलिस ने लावारिस हालत में नेशनल हाइवे 133 स्थित भलुआमोड़ से बरामद किया है. ट्रेलर लावारिस अवस्था में भलुआ मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा था. मालिक रंजीत रॉय गोपालपुर उत्तरपाड़ा थाना कमला जिला पश्चिम बर्धवान के अनुसार उसका ट्रेलर (WB 11 B 9761) 15 नवंबर को रानीगंज से सरिया छड़ लोड कर बनारस के लिए निकला था, जब उसने 16 नवंबर को चालक धीरज यादव ग्राम लोधरा थाना अलौली जिला खगड़िया को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला. फोन लगातार बंद मिलने से कई तरह आशंका मन में आने लगी. श्री रॉय ने जब ट्रेलर का लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया, तो उस लोकेशन के आधार पर वे सोमवार की रात नेशनल हाइवे 133 के भलुआ मोड़ पर पहुंचे तो देखा कि ट्रेलर सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा है. उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. सरैयाहाट पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस ट्रक को थाना ले गयी.

कार हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के भागने की आशंका

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र से चालक का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि बगोदर के पास ही चालक की हत्या कर ट्रेलर को अगुआ कर लूट की नीयत से बिहार ले जाया जा रहा था. प्रभारी थाना प्रभारी जयप्रकाश दास ने बताया कि प्रथमदृष्टया चालक की हत्या कर लूट का मामला प्रतीत होता है. बगोदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर बरामद ट्रेलर को आगे बगोदर पुलिस को सौंप दिया जायेगा. संभावना है कि कल भलुआ मोड़ के पास देर रात हुए सड़क हादसे के समय पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गयी थी. इसी दौरान ट्रेलर को अपराधी खड़ा कर भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola