सहियाएं चुनाव के दिन हर दो घंटे में देगी रिपोर्ट : डॉ देवानंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 8:00 PM
सहियाओं को प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया, उन्हें पहचान-पत्र प्रदान किया गया.
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सहियाओं की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद मिश्रा ने की. बैठक में चुनाव के दिन सहिया का कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान सहियाओं को प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया, उन्हें पहचान-पत्र प्रदान किया गया. ताकि उन्हें मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिश्रा ने सहियाओं को संबंधित बूथों में चुनाव के दिन सुबह से पोलिंग पार्टी के लौटने तक रहने व हर दो घंटे में मेडिकल से संबंधित रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा को देने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा प्रधान सहायक तुषार कांति पातर, प्रभारी बीपीएम पंकज कुमार सिंह, बीटीटी वैशाखी साहा, करुणा टुडू व सहिया उपस्थित थे फोटो- बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










