Accident News : हादसे में महिला की मौत, बाइक चालक घायल, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Accident News : हादसे में महिला की मौत, बाइक चालक घायल, भर्ती

विजयपुर की ही रहनेवाली महिला युवक के साथ बाइक से कहीं जा रही थी. पुल के बीचोंबीच अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. मौके पर ही महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुखद. दुमका में विजयपुर पुल के बीचोबीच अज्ञात वाहन ने मारा धक्का विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस मौके पर पहुंची प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर पुल के बीचोबीच रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल युवक को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे से नाराज लोगों ने पुल के दोनों ओर वाहनों को जाम कर दिया है. बताया जाता है कि विजयपुर की ही रहनेवाली महिला युवक के साथ बाइक से कहीं जा रही थी. पुल के बीचोंबीच अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. वहीं लोगों ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. उसकी भी हालत नाजुक बनी है. हादसे से नाराज लोगों ने पुल के दोनों ओर बीच रास्ते में हाइवा खड़ा कर मार्ग को जाम कर दिया है. लोग इस कदर आक्रोशित थे कि शव तक हटाने नहीं दे रहे थे. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी कुछ सुनने को तैयार नहीं था. घायल व्यक्ति का नाम नुनका सोरेन, पिता चंदन सोरेन है. जबकि घायल व्यक्ति की पत्नी रोसयमुनी की मौके पर ही मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति अपने ससुराल आमझाड़ से अपने घर सरुआ लौट रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola