Accident News : अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Updated at : 21 Feb 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Accident News : अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट-मुरको नदी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक नोनीहाट से हंसडीहा जा रहे थे.

विज्ञापन

दुखद. दुमका-भागलपुर मार्ग पर मुरको नदी के पास हुई घटना प्रतिनिधि, नोनीहाट दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट-मुरको नदी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक नोनीहाट से हंसडीहा जा रहे थी. नो पार्किंग रहने के बावजूद ट्रक (JH12 J3945) पुल के नजदीक अंधेरे में खड़ा था. बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक चालक अंधेरे में खड़े ट्रक को नहीं देख पाया. ट्रक को पीछे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से पीजेएमसीए दुमका भेजा. पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी थी. देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पायी. एंबुलेंस से शव व घायल युवक को पीजेएमसीएच दुमका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola