Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डेयरी कारोबारी की मौत

Updated:
विज्ञापन
Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डेयरी कारोबारी की मौत

मृतक की पहचान नोनीहाट निवासी विष्णु अग्रवाल 68 वर्ष के रूप में हुई है. विष्णु अग्रवाल सुधा दूध के व्यापारी थे. रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह दूध लेने के लिए नोनीहाट बस स्टैंड गये थे.

विज्ञापन

दुमका-भागलपुर मार्ग में नोनीहाट बस स्टैंड के पास हादसा प्रतिनिधि, नोनीहाट दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नोनीहाट निवासी विष्णु अग्रवाल 68 वर्ष के रूप में हुई है. विष्णु अग्रवाल सुधा दूध के व्यापारी थे. रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह दूध लेने के लिए नोनीहाट बस स्टैंड गये थे. दुमका से तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन ने नोनीहाट बस स्टैंड के पास विष्णु अग्रवाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आयी. वे रोड में गिर गये. रोड में गिरते ही उनके सिर से काफी खून बहने लगा. घटनास्थल पर उनकी मौत हो गयी. हंसडीहा थाना को खबर मिलते ही अवर निरीक्षक बिनोद सिंह व दिलीप हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. वाहन को लेकर चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola