ePaper

Accident : बाइक सवार आर्मी जवान असंतुलित होकर गिरा, घायल

Updated at : 02 Jan 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Accident : बाइक सवार आर्मी जवान असंतुलित होकर गिरा, घायल

जामा-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के चिकनिया के पास हादसा

विज्ञापन

जामा. जामा-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के चिकनिया के पास बुधवार की रात को बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा. हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घायल 35 वर्षीय महेंद्र सोरेन मसलिया थाना क्षेत्र के रास्ताडंगाल फतेहपुर गांव का रहनेवाला है. बाइक में लड़की को बिठाकर जामा आ रहा था और पालाजोरी तरफ जा रहा था. असंतुलित होकर बीच सड़क में गिर गया. एएसआइ मनोज सिंह ने उसे इलाज हेतु एंबुलेंस से दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. ग्रामीणों ने घायल महेंद्र के परिजनों को भी सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी आ गये. बताया कि महेंद्र आर्मी में कार्यरत है. वह तीन दिन पहले छुट्टी में घर आया था. जामा से घर फतेहपुर जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola