ePaper

हादसा : ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, रेफर

Updated at : 23 Sep 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
हादसा : ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, रेफर

दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पुसारो पुल के पास हादसा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पुसारो पुल के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजो सिमरा निवासी पीरू कुमार साह और उनका बेटा विष्णु साह शामिल हैं. वर्तमान में वे लाेग दुधानी में रहते हैं. परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र बाइक लेकर सिमरा गांव जा रहे थे. पुसारो पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. नगर थाना पुलिस ट्रक को जब्त कर ली है. फोटो 23 डीयूएम 100 पीजेएमसीएच से घायल को बाहर ले जाते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola