हादसा : दो ट्रक की टक्कर में गाेपालगंज का चालक घायल, रेफर

दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के पास हादसा
प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के पास बुधवार की रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गयी. हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गये. घायल चालक उदय यादव (33) गोपालगंज जिला अंतर्गत वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजलापुर गांव का रहनेवाला है. वह मकई लदा ट्रक लेकर बिहार से कोलकाता जा रहा था. इस दौरान दो ट्रकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




