हादसा :: बस और हाइवा में टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

दुमका-भागलपुर पथ पर बारापलासी बाजार के आगे सिरसानाथ मोड़ के पास घटना
प्रतिनिधि, जामा दुमका-भागलपुर पथ पर बारापलासी बाजार के आगे सिरसानाथ मोड़ के पास पुष्पांजलि यात्री बस और हाइवा में टक्कर हो गयी, जिससे पुष्पांजलि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बस दुमका से हंसडीहा जा रही थी. इसी दौरान सामने से आती हाइवा के चालक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस चालक के अलावे बस के कुछ यात्रियों को भी हल्की चोट आयी है. वे अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं, जबकि एंबुलेंस से बस चालक को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जामा पुलिस ने दोनों वाहनो को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




