दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार घायल, भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 11:56 PM
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुड़ाबहाल गांव के पास हादसा
दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुड़ाबहाल गांव के पास दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में टोंगरा थाना क्षेत्र के मानिकडीह गांव की चंद्रवती देवी, हरिनारायण राय, करण राय और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के इंदरबनी गांव के अजीत कुमार शामिल हैं. परिजनों ने बताया चंद्रवती देवी अपने दो भतीजों के साथ बाइक पर सवार होकर दुमका से टोंगरा जा रही थी. मुड़ाबहाल के पास दो बाइकों की टक्कर में तीनों घायल हो गये. दूसरी बाइक पर सवार अजीत कुमार भी जख्मी हो गया. परिजनों ने बताया कि अजीत दो दोस्तों के साथ घर से दुमका आ रहा था. हादसे में दोस्तों को हल्की चोट लगी. फोटो पीजेएमसीएच में भर्ती घायल युवक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










