हादसा : दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालक घायल, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
हादसा : दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालक घायल, गंभीर

पालाेजोरी–फतेहपुर मार्ग पर गुमरो पहाड़ के पास हादसा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,दलाही मसलिया थाना क्षेत्र में पालाेजोरी–फतेहपुर मार्ग पर गुमरो पहाड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे. जेरवाखिलकनाली मौजा के पास तीखे मोड़ पर सड़क के किनारे झाड़ियों के कारण दृश्य बाधित था, जिससे दोनों चालकों ने संतुलन खो दिया. आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. चालक सड़क पर दूर जा गिरे. जानकारी के अनुसार राजेश हेंब्रम अपनी मां के साथ पालाेजोरी हटिया से लौट रहे थे. वहीं गुमरो के मनोज राय, शनिचर राय व अनीश अंसारी जन्मदिन मनाने के लिए रांगामटिया से केक लेकर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी. इसमें मनोज राय को अधिक गंभीर चोट आयी हैं. हादसे के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola