सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल, रेफर

बासुकिनाथ-हरिपुर मुख्य मार्ग में माछीटांड़ गांव के पास हुई घटना
प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकिनाथ-हरिपुर मुख्य मार्ग में माछीटांड़ गांव के निकट दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए. एक बाइक चालक घायल की पहचान रजला गांव निवासी असफाक मियां जबकि दूसरे बाइक चालक घायल की पहचान सोनुडीह, पालोजोरी निवासी अर्जुन मोहली के रूप में हुई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि असफाक जरमुंडी से मजदूरी करके अपने घर की ओर जा रहा था जबकि दूसरा बाइक चालक अर्जुन मोहली नोनीहाट में अपने रिश्तेदार से मिलकर के घर लौट रहा था. इस दौरान माछीटांड़ गांव के निकट दोनों बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा गया. जहां चिकित्सक के द्वारा दोनों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया गया. सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने घायलों को घटनास्थल से अस्पताल लाने और इलाज कराने में सहयोग किया. दुर्घटना में दोनों का बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




