पंचायत सचिवों को तीन दिनों के अंदर आवासों के जिओ टैग करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिवों को तीन दिनों के अंदर आवासों के जिओ टैग करने का निर्देश

बीडीओ ने पंचायत सचिवों को तीन दिनों के अंदर आवासों के जिओ टैग करने का निर्देश दिया ताकि लाभुकों को भुगतान प्राप्त हो सके.

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. प्रखंड परिसर में आवास निर्माण को लेकर पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ एजाज आलम ने की. बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1073 अबुआ आवास स्वीकृत हैं. इनमें 1041 लाभुकों को प्रथम किस्त, 955 लाभुकों को द्वितीय किस्त, 703 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है तथा 289 आवास निर्माण पूर्ण है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के 1836 अबुआ आवास में 1207 लाभुकों को प्रथम किस्त, 549 लाभुकों को द्वितीय किस्त व 22 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है. 473 पीएम जन-मन आवास में 400 लाभुकों को प्रथम किस्त, 95 लाभुकों को द्वितीय किस्त व 12 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 458 पीएम आवास स्वीकृत हैं. इनमें 386 लाभुकों को प्रथम किस्त व 23 लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है. बीडीओ ने पंचायत सचिवों को तीन दिनों के अंदर आवासों के जिओ टैग करने का निर्देश दिया ताकि लाभुकों को भुगतान प्राप्त हो सके. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ संजीव कुमार, अनंत मांझी, सगीर अंसारी, नीलम टोपनो, नूतन, रेखा कुमारी, देवेश सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola