ePaper

राज्य को सशक्त व समृद्ध बनाने का लिया संकल्प

Updated at : 11 Nov 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य को सशक्त व समृद्ध बनाने का लिया संकल्प

रन फॉर झारखंड. उमंग व उत्साह के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ युवाओं ने लगायी दौड़

विज्ञापन

दुमका. झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दुमका में जिला प्रशासन द्वारा “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया गया. यह दौड़ डीसी चौक से प्रारंभ होकर धर्मस्थान, टाटा शोरूम, टावर चौक और गांधी मैदान होते हुए इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई. इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” राज्य की एकता, जोश और विकास की भावना का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने “झारखंड @ 25” थीम के माध्यम से राज्य की गौरवशाली एकता और उन्नति का संदेश दिया. दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया. उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है. मौके पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी पुष्कर काले, एसडीपीओ विजय कुमार महत, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, संदीप कुमार जय बमबम, दाउद अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola