बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियानमंदिर व शिवगंगा जानेवाले मार्ग पर दुकानें नहीं लगेगी

मंदिर जानेवाले रास्ते से हटाया गया अवैध कब्जा
प्रतिनिधि, बासुकिनाथ महाशिवरात्रि में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एसडीओ के निर्देश पर मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया गया. सीओ संजय कुमार, एसडीपीओ अमित कच्छप, बीडीओ कुंदन भगत व पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने संयुक्त रूप से नागनाथ चौक, शिवगंगा तट व मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती पूर्वक चलाया. मंदिर व शिवगंगा जानेवाले सभी मार्ग पर से अवैध कब्जा हटवाया. रोड पर दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी. नाले पर से दुकान हटाने का सख्त निर्देश दिया. अभियान में पानी टंकी, शिवगंगा रोड, बेलगुमा रोड, नागनाथ चौक, नगर पंचायत रोड एवं अन्य स्थलों पर सड़क में अथवा सड़क किनारे लगायी गयी दुकानों को हटाया. सड़क पर रखी दुकान की सामग्री व गुमटी को हटाने का निर्देश दिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान से बासुकिनाथ में सड़क किनारे दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करनेवाले दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है. इधर, मेला क्षेत्र और बासुकिनाथ में सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से परेशान नागरिकों का मानना है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलते रहना चाहिए. अतिक्रमण हटाये जाने से बाजार क्षेत्र, व्यवस्थित दिखाई देगा. आवागमन में होनेवाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी. सीओ संजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन के द्वारा लगातार चलाया जायेगा. मौके पर अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




