हादसे में घायल प्रोफेसर की पत्नी व बेटी की सिउड़ी में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 11:26 PM
दुमका सिउड़ी मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम पोल से टकरायी थी कार
रानीश्वर. दुमका सिउड़ी मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम रानीश्वर थाना क्षेत्र के हामिदपुर पेट्रोल पंप के समीप कार दुर्घटना में घायल विश्वभारती विश्वविद्यालय बोलपुर शांतिनिकेतन के अध्यापक शांतनु जैना की पत्नी पुष्पलता जैना व उनकी बेटी सुकृति जैना की सिउड़ी सदर अस्पताल में मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार दुमका से शनिवार की शाम बोलपुर लौटने के क्रम में हामिदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे कंक्रीट के पीलर से कार टकरा गयी थी. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. प्राथमिक उपचार रानीश्वर सीएचसी में कराया गया, जहां से सिउड़ी रेफर कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि सिउड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रो जैना की पत्नी व बेटी को मृत घोषित कर दिया था. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये. पुलिस ने कार को जब्त किया है. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो की मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










