चंद घंटे में चुराये गये बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, महिला गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
चंद घंटे में चुराये गये बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला बुदिया सोरेन को जरमुंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से बच्चे को बरामद किया गया है. दोनों को पुलिस शनिवार की रात ही थाने ले आयी थी.

विज्ञापन

गिरफ्तार महिला ने पुलिस के समक्ष कबूला, बच्चे को बेचने के लिए की थी चोरी प्रतिनिधि, रानीश्वर मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चीताडीह गांव से चोरी हुए छह माह के बच्चे को बरामद कर लिया. महिला बच्चे को लेकर भागी थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला बुदिया सोरेन कोजरमुंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. पास से बच्चे को बरामद किया गया है. दोनों को पुलिस शनिवार की रात ही थाने ले आयी थी. आरोपी महिला बुदिया सोरेन बच्चे की चोरी करने के बाद उसे बेचने के फिराक में थी. थाना प्रभारी ने आरोपी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. छह माह के बच्चे मिलन मुर्मू को उसकी मां सोमती हांसदा व पिता संजय मुर्मू को सौंप दिया. बच्चे की मेडिकल जांच भी करायी गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला बुदिया सोरेन ने स्वीकारा है कि वह बच्चे को बेचने के इरादे से चोरी की थी. वह तालडंगाल गांव की रहनेवाली है. पकड़ने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया था. दल में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, एसआइ सीडी दास व जवान शामिल थे. शनिवार की सुबह आरोपी महिला ने मसानजोर थाना क्षेत्र के चीताडीह गांव के संजय मुर्मू के घर पहुंची थी. उस समय संजय मुर्मू का छह महीने का बच्चा मिलन मुर्मू को उसकी मां सोमती हांसदा खटिया में सुला कर रखी थी. आरोपी महिला ने बच्चे को खेलाने का बहाना कर गोदी में लेकर फरार हो गयी थी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola