पेंशनर समाज की बैठक यात्री शेड जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 12:02 AM
पेंशनर अरुण पत्रलेख ने कहा कि लोकसभा चुनाव एक जून को होने जा रहा है. पेंशनर समाज मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर क्षेत्र के
बासुकिनाथ. पेंशनर समाज की बैठक यात्री शेड जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस अवसर पर पेंशनर समाज द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुई. पेंशनर अरुण पत्रलेख ने कहा कि लोकसभा चुनाव एक जून को होने जा रहा है. पेंशनर समाज मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर क्षेत्र के मतदाता से अनुरोध करेंगे की मतदान के दिन पहले मतदान फिर कोई दूसरा काम करें. लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें. इस क्रम में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. मौके पर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए अधिक से अधिक नये पेंशनरों को सदस्य बनाकर संगठन से जोड़ने का काम करें. मौके पर अरुण पत्रलेख, सुमेश्वर मंडल, धाजू हांसदा, राजेंद्र पत्रलेख, बाबूधन हांसदा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










