तराजू पर बटखारा व पत्थर लाद कर फिंगर ले रहा था डीलर, शो-कॉज

Updated at : 20 Feb 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
तराजू पर बटखारा व पत्थर लाद कर फिंगर ले रहा था डीलर, शो-कॉज

बीडीओ ने पीडीएस दुकान की जांच के दौरान पकड़ी गड़बड़ी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सादीपुर पंचायत के जयापहाड़ी भुंईकुमड़ा की पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया. इस दौरान डीलर गोबिंद हांसदा अनुपस्थित पाये गये. घर के पास ई-पाॅस मशीन व इलेक्ट्रॉनिक तराजू लेकर गांव के बाबूलाल हेंब्रम तराजू पर अनाज का वजन करने की जगह बटखारा व पत्थर चढ़ाकर कार्डधारियों से फिंगर प्रिंट ले रहा था. बताया कि डीलर अनाज उठाव के लिए गोदाम गये हैं. इस दौरान 50 से अधिक कार्डधारी उपस्थित थे. बीडीओ श्री सिन्हा द्वारा प्रभारी एजीएम से संपर्क करने पर गोबिंद हांसदा द्वारा 22 जनवरी को ही फरवरी का 43.70 क्विंटल चावल व 19.20 क्विंटल गेहूं का उठाव करने की जानकारी मिली. मौके पर कार्डधारियों ने बताया कि फरवरी का अनाज नहीं मिला है. बीडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि दुकानदार को कई बार फोन लगाया गया, पर बात नहीं हो पायी. कार्डधारियों के घंटों से ज्यादा इंतजार के बावजूद दुकानदार नहीं पहुंचे थे. नियमों का उल्लंघन करते हुए वितरण में अनियमितता को लेकर डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीडीओ ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर गोबिंद हांसदा की दुकान के गोदाम में ताला लटका मिला था, उसी गोदाम में दूसरा ताला बीडीओ ने अपनी उपस्थिति में लगवाया. कहा कि दुकानदार के सामने ही ताला खुलवाते हुए गोदाम में भंडार की जांच की जायेगी. गोदाम में अनाज नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola