ePaper

भादो मेला के चौथे दिन 58 हजार कांवरियों ने की स्पर्श पूजा

Updated at : 13 Aug 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
भादो मेला के चौथे दिन 58 हजार कांवरियों ने की स्पर्श पूजा

बासुकिनाथ भादो मेला में फौजदारी दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. रिमझिम बारिश के बूंद के बीच उत्साहित कांवरियों ने जलार्पण किया.

विज्ञापन

बासुकिनाथ में भादो मेला. रिमझिम बारिश के बूंद के बीच उत्साहित कांवरियों ने जलार्पण किया.

बासुकिनाथ. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी. रिमझिम बारिश के बूंद के बीच उत्साहित कांवरियों ने जलार्पण किया. श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर अपनी मनोकामनाएं मांगी. गर्भगृह में पुरोहित पूजा के बाद कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह के कपाट को खोल दिया गया. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 58 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया. पूरा मेला क्षेत्र एवं रुट लाइन केसरिया रंग से सराबोर है. सुबह तीन बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान नागेश का जलाभिषेक कर रहे हैं. शाम पांच बजे फौजदारीनाथ की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गई. भक्त बाबा पर गंगाजल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. इस बीच बाबा नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम हेतु शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए. इस दौरान श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना व जलाभिषेक बंद रहा. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गए और कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो श्रृंगार पूजा तक लगातार जारी रहा. कांवरियों की कतार ने शिवगंगा घाट, क्यू कॉम्पलेक्स, फलाहारी धर्मशाला, संस्कार मंडप होते हुए मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान है. बासुकिनाथ धाम में बाबा बासुकीनाथ के मंदिर को फौजदारी दरबार भी कहा जाता है. भक्तों ने स्पर्श पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ की आरती भी की. भादो मेले में सीसीटीवी की मदद से अधिकारी मंदिर एवं मेला क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं. एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप एवं पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराया. वहीं शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत कांवरियों को मंदिर कार्यालय से 300 रुपये का टोकन लेना पड़ता है, उसके बाद सिंह द्वार से श्रद्धालु को मंदिर प्रांगण में प्रवेश दिया जाता है. मंदिर प्रांगण स्थित विशेष द्वार से श्रद्धालु मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर सुलभ जलार्पण करते हैं. मंदिर प्रबंधन के इस व्यवस्था से कांवरिया खुश हैं.

एसडीपीओ ने प्रतिनियुक्त स्थल का किया निरीक्षण :

भादो मेला में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. बुधवार को एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप ने मंदिर व मेला क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण प्वाइंट का निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त स्थल पर एसडीपीओ ने मंदिर व मेला क्षेत्र के सभी प्रतिनियुक्त स्थल पर सुरक्षा बलों की उपस्थिति का जायजा लिया. कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola