नेहा सिंह व आनंद गुप्ता बने ग्राहक पंचायत के उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला कार्यकारिणी विस्तार बैठक महाराजा हॉल में आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करुण कुमार राय ने की
संवाददाता, दुमका अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला कार्यकारिणी विस्तार बैठक महाराजा हॉल में आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करुण कुमार राय ने की. मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने बैठक को संबोधित किया. प्रांत सचिव अमूल्य कुमार पाल ने योजनाओं के बारे बताया. जिला कार्यकारिणी के विस्तार में नेहा सिंह तथा आनंद गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय मित्रा सह सचिव, संदीप मंडल को सह पर्यावरण प्रमुख बनाया गया. संचालन जिला सचिव अनय कुमार ओझा ने किया. प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि ग्राहक विश्व का सबसे बड़ा किंतु उपेक्षित वर्ग है, जिस पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. हम इस पर ध्यान नहीं देते. ग्राहक समाज को सजग होने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषभ गण, पर्यावरण प्रमुख स्वपन दत्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




