शिवपहाड़ के रहनेवाले चंदन सिंह की हत्या की जतायी जा रही आशंका, कड़हरबिल मोहल्ले के हिरण टोला स्थित पुलिया के नीचे गड्ढे में मिला युवक का शव, कई आपराधिक मामलों में जा चुका था जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 8:19 PM
घटनास्थल से शराब की बोतल, ग्लास और पानी की बोतल पायी गयी
दुमका नगर. शहर के कड़हरबिल मोहल्ले के हिरण टोला स्थित पुलिया के नीचे गड्ढे में जमे पानी से पुलिस ने चंदन सिंह का शव बरामद किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक अभिषेक आनंद उर्फ चंदन सिंह (40) शिव पहाड़ मोहल्ले का रहनेवाला था. वह कई आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है. जानकारी के मुताबिक चंदन शुक्रवार सुबह के करीब 9:30 बजे अकेले घर से निकला था. दोपहर को हिरण टोला स्थित पुलिया के नीचे जमे पानी में चंदन का शव पाया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित लकड़ा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पानी से शव को बाहर निकाला गया. मृतक के नाक से खून बह रहा था. घटनास्थल से शराब की बोतल, ग्लास और पानी की बोतल पायी गयी है. इससे आशंका जतायी जा रहा है कि मौत से पहले वह नशे की हालत में था और घटना से पहले उसके साथ और भी लोग थे. लिहाजा उसकी हत्या का शक जताया जा रहा है. यह भी बताया जा रहा है कि दो-तीन लोग उस समय साथ में थे. अगर वह पानी में गिर गया था तो उसे उठाया गया होता. मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से निकलने के कुछ देर बाद भाई के मोबाइल पर कॉल आया. कुंदन नाम के लड़के ने बताया कि चंदन सिंह गाली गलौज कर रहा है. उसके बाद फोन काट दिया. कुछ देर के बाद भाई के मौत की सूचना मिली. आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या की गयी है. पुलिस घटना से जुड़े हर एक बिंदु पर छानबीन कर रही है. नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि हिरण टोला पुलिया के नीचे पानी से युवक का शव बरामद किया गया है. हत्या मानते हुए छानबीन शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










