विधायक बसंत सोरेन ने झारखंड दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 47वें झारखंड दिवस को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं.

विज्ञापन

दुमका. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 47वें झारखंड दिवस को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं. कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को दुमका विधायक बसंत सोरेन ने गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. विधायक बसंत सोरेन ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के लिए तैयार किए जा रहे मंच, कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था तथा ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए की जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और कोई कमी नहीं रखने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां झारखंड दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी से जुड़ें राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि झारखंड दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि झारखंड राज्य के निर्माण के पीछे रहे संघर्ष, बलिदान और संकल्प को याद करने का दिन है. कार्यकर्ता अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. यह आयोजन पार्टी के साथ-साथ पूरे झारखंड के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए. निरीक्षण के दौरान झामुमो के जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, जिला सचिव निशित वरन गोलदार, जिला संगठन सचिव रवि यादव, केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुस्सलाम अंसारी, शिबेंदु चक्रवर्ती, राजेश सिंह संटू,नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास आदि मौजूद थे. सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का भरोसा जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola