प्राइमरी में मिथुन नंदी व मिडिल स्कूल में सोनी कुमारी की प्रस्तुति अव्वल

Updated:
विज्ञापन

प्रमुख आकर्षण शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीचिंग-लर्निंग मटेरियल का प्रदर्शन रहा, जिसमें शिक्षकों ने कक्षा-शिक्षण में उपयोग को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

दुमका. झारखंड शिक्षा परियोजना, दुमका तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए इनडोर स्टेडियम, दुमका के सभागार में एफएलएन मेला सह एजुकेशनल रॉकस्टार एचीवर्स अवार्ड का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता को सुदृढ़ करना तथा शिक्षकों के नवाचारी शिक्षण-अधिगम प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा. जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दुमका जिले के 10 प्रखंडों के 75 विद्यालयों से कुल 80 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीचिंग-लर्निंग मटेरियल का प्रदर्शन रहा, जिसमें शिक्षकों ने कक्षा-शिक्षण में इनके व्यावहारिक उपयोग को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. निर्णायक मंडल में राज्य से संजीव कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चंद्र महतो तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन से हीरा पाठक शामिल थे, जिन्होंने प्रस्तुतियों का गहन मूल्यांकन किया. प्राथमिक विद्यालय श्रेणी में मिथुन नंदी प्रथम, तीपेंद्र पंडित द्वितीय और रागिनी कुमारी तृतीय रहे, जबकि मध्य विद्यालय श्रेणी में सोनी कुमारी प्रथम, वीणा पाणी पॉल द्वितीय और नीलू हांसदा तृतीय स्थान पर रहीं. प्रखंड स्तर पर मसलिया, जरमुंडी और काठीकुंड को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया. विजेताओं को सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रंजन कुमार डॉन ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए. कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारती एयरटेल फाउंडेशन के अकादमिक मेंटर प्रवेश कुमार, राजर्षि चाकी और राहुल कुमार का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola